सोशल मीडिया रिएक्शन / 15 अप्रैल तक दुनिया के सबसे बड़े लॉकडाउन पर लोग कह रहे - प्रतिज्ञा करते हैं, घर से बाहर नहीं निकलेंगे

कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए मंगलवार रात 8 बजे पीएम मोदी ने देश में दुनिया के सबसे बड़े लॉकडाउन कर दी है। अब रात 12 बजे से 15 अप्रैल तक  21 दिन के लिए देश में कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। अपने 29 मिनट के इस संबोधन में उन्होंने कहा- ‘हिंदुस्तान को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से देश में पूरी तरह लॉकडाउन होगा। यह जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त होगा। यह 21 दिन का होगा। बाहर निकलना क्या होता है, यह 21 दिन के लिए भूल जाइए।


पीएम के संबोधन के तुरंत बाद इस कड़े कदम को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई। लोग मोदी के इस फैसले का पुरजोर समर्थन करते हुए कह रहे हैं - '21 दिन कर्फ्यू, मोदीजी के इस निर्णय का हम समर्थन करते है और क्योंकि इस वैश्विक महामारी का यही एकमात्र इलाज है, इस निर्णय का पालन कर देश को कोरोना से मुक्त कराने में व महामारी फैलने से बचाने के लिए हम सब तैयार है ।'



Popular posts
कोरोनावायरस / तमिलनाडु की चेतावनी- डिसइंफेक्शन टनल का उल्टा असर भी हो सकता है, यह झूठा दिलासा देने की कोशिश; लोगों को लापरवाह बना सकती है
कोरोना इफेक्ट / लॉकडाउन में दुकान खोलकर 30-35 लोगों को चाय पिला रहे थे, पुलिस ने किया बंद
पंजाब में कोरोना / 12 नए मामले सामने आए, जालंधर में एक परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
रक्षा / कोरोना संकट के बीच नौसेना सतर्क, आसमान से भी निगरानी; पाकिस्तान और चीन की समुद्र में गतिविधियों पर पैनी नजर
कोरोनावायरस / केजरीवाल ने कहा- डॉक्टर-नर्सों और पायलटों को घरों से निकाल रहे लोग; शाह ने ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए