नियंत्रण रेखा / पाकिस्तान ने कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी से सटे रिहाइशी इलाकों पर गोले दागे, महिला और बच्चे समेत 3 की मौत



कश्मीर के कुपवाड़ा में सीमा पार से हुई पाकिस्तान की फायरिंग में एक बच्चे और महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार को पाकिस्तान से हो रही फायरिंग का लगातार चौथा दिन है। सेना के मुताबिक, पाकिस्तान ने शाम 4.30 बजे कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घरों को निशाना बनाकर गोले दागे। इसमें चौकीबल कुपवाड़ा में रहने वाले आठ साल के बच्चे जियान, 17 साल के जावेद खान और 37 साल की महिला शमीमा बेगम की मौत हो गई।





कई घरों में आग लगी
फायरिंग के कारण इलाके के कई घरों में आग भी लग गई। पाकिस्तान की तरफ से गोले दागे जाने की वजह से गांव के लोग डरे हुए हैं और अफरातफरी का माहौल है। सेना के मुताबिक, पाकिस्तान की फायरिंग के बाद हमने भी जवाबी कार्रवाई की है। इसमें आतंकी ठिकानों और पाकिस्तानी आर्मी को जानमाल का नुकसान हुआ है। 


भारत ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था
इससे पहले भारतीय सेना ने शुक्रवार सुबह कुपवाड़ा सेक्टर से सटे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जमकर गोलाबारी कर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। ये वही इलाका था, जहां एक हफ्ते पहले पैरा कमांडो और घुसपैठियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना ने पांच आतंकी घुसपैठियों को मार गिराया था। इस कार्रवाई में हमारे पांच पैरा कमांडो शहीद हो गए थे।






Popular posts
पंजाब में कोरोना / 12 नए मामले सामने आए, जालंधर में एक परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
हादसा / इंदौर में प्लास्टिक दाना फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो घंटे में पाया काबू, टिन शेड भी गिरा
कोरोना इफेक्ट / लॉकडाउन में दुकान खोलकर 30-35 लोगों को चाय पिला रहे थे, पुलिस ने किया बंद
मध्यप्रदेश में कोरोना / एक आईएएस, 12 साल की लड़की समेत 9 संक्रमित; भोपाल में 6 दिन में तीसरी मौत, इंदौर में दो और जान गईं
कोरोनावायरस / तमिलनाडु की चेतावनी- डिसइंफेक्शन टनल का उल्टा असर भी हो सकता है, यह झूठा दिलासा देने की कोशिश; लोगों को लापरवाह बना सकती है