हादसा / इंदौर में प्लास्टिक दाना फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो घंटे में पाया काबू, टिन शेड भी गिरा


सांवेर रोड स्थित एक प्लास्टिक दाना फैक्टरी में बुधवार दोपहर को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि उसका फैक्टरी का टिन शेड भी गिर गया। करीबन दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।


फायर ब्रिगेड के अऩुसार आग की घटना इंडो जर्मन फैक्टरी के पास स्थित लासानी प्लास्टिक दाना फैक्टरी में आग लग गई है। फैक्टरी संचालक मोहम्मद अजहर अंसारी ने बताया कि घटना के वक्त वहां कोई नहीं था। संभवतः आग शार्ट सर्किट से लगी है। इसमें प्लास्टिक के सामान जलकर राख हो गए। बड़ी बात यह रही कि आग लगने से टिन शेड भी गिर गया है।


 



Popular posts
पंजाब में कोरोना / 12 नए मामले सामने आए, जालंधर में एक परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
कोरोना इफेक्ट / लॉकडाउन में दुकान खोलकर 30-35 लोगों को चाय पिला रहे थे, पुलिस ने किया बंद
मध्यप्रदेश में कोरोना / एक आईएएस, 12 साल की लड़की समेत 9 संक्रमित; भोपाल में 6 दिन में तीसरी मौत, इंदौर में दो और जान गईं
कोरोनावायरस / तमिलनाडु की चेतावनी- डिसइंफेक्शन टनल का उल्टा असर भी हो सकता है, यह झूठा दिलासा देने की कोशिश; लोगों को लापरवाह बना सकती है