जम्मू-कश्मीर / आपसी विवाद के बाद सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल ने साथियों पर फायरिंग की, दो जवानों की मौत

सीआरपीएफ के कैंप में एक जवान ने अपने साथी से हुए विवाद के बाद फायरिंग कर दी। राइफल की गोलियां लगने से दो जवानों की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।


वाटर विंग कैंप की घटना


अधिकारियों के मुताबिक, श्रीनगर में डल झील के पास सीआरपीएफ का वाटर विंग कैंप है। यहां तैनात दो जवानों के बीच मंगलवार दोपहर को किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ने पर एक जवान ने दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


मारे गए दोनों जवान सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए जवानों के नाम सिजू और जल विजय हैं। दोनों ही सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल थे। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए दोनों जवान एक साथ ड्यूटी पर तैनात थे। इस घटना से पहले उनके और फायरिंग करने वाले जवान के बीच विवाद की कोई जानकारी नहीं थी।



Popular posts
पंजाब में कोरोना / 12 नए मामले सामने आए, जालंधर में एक परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
फनी / सलमान खान ने रीक्रिएट किया 'मैंने प्यार किया' का लिपिस्टिक वाला सीन, बताया कि फिल्म अगर अब रिलीज होती तो क्या होता
नियंत्रण रेखा / पाकिस्तान ने कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी से सटे रिहाइशी इलाकों पर गोले दागे, महिला और बच्चे समेत 3 की मौत
Image
कोरोना इफेक्ट / लॉकडाउन में दुकान खोलकर 30-35 लोगों को चाय पिला रहे थे, पुलिस ने किया बंद